नई दिल्ली, फरवरी 15 -- भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो शहर के आर प्रेमदासा स्टेडियम में विश्व कप का महा-मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि अभिषेक शर्मा एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए, लेकिन ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी है। ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ पिटाई की। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान ईशान किशन ने 10 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.