वाशिंगटन, जून 11 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान की तारीफ करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की गुजारिश पर ईरान को मोहलत दी। साथ ही, उन्होंने एक खुफिया अमेरिकी मिशन का भी जिक्र किया जिसमें हॉर्मुज की खाड़ी से 10 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल और 200 से अधिक कमर्शियल जहाज सुरक्षित निकाले गए। इस दौरान ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने का दावा भी दोहराया।भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रुकवाने का दावा ट्रंप ने अमेरिकी सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताते हुए कहा कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद की है। ट्रंप ने वाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा- पाकिस्तान के अनुरोध पर मैंने ईरान को राहत दी। फील्ड मार्शल और पाकिस्तान के प्रधानमंत...