इस्लामाबाद, अप्रैल 11 -- इस्लामाबाद का फाइव स्टार सेरेना होटल, इन दिनों काफी चर्चा में है। अमेरिका और ईरान के बीच के पहले दौर की शांति वार्ता इसी होटल में हो रही है। वैसे तो आतंकी हमलों के मामले में इस्लामाबाद का इतिहास खुद बेहद दागदार है। यहां तक कि साल 2008 की बमबारी की घटना भी यहां पर हुई है। इसके बावजूद इस हाई प्रोफाइल शांति वार्ता के लिए इस जगह का चुना जाना हैरान करने वाला है। फिलहाल इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था को काफी चाक-चौबंद कर दिया गया है। इसलिए अधिकारियों की पसंदसेरेना होटल, करीब 15 एकड़ में फैला हुआ है। विदेश मंत्रालय से सटा हुआ यह होटल पूरी तरह सील कर दिया गया है। हालांकि इस्लामाबाद में काफी ज्यादा आतंकी घटनाएं हुई हैं, इसके बावजूद अधिकारियों ने सेरेना होटल की डिजाइन को देखते हुए इसे इस तरह की निगोशिएशंस के लिए काफी अहम ब...