नई दिल्ली, फरवरी 10 -- हमने T20 वर्ल्ड कप को लेकर साफ स्टैंड लिया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे.टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ये बयान देकर भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने का ऐलान किया था। पाकिस्तान इस बॉयकॉट के जरिए बांग्लादेश को अपना समर्थन दिखाना चाहता था, जिसे आईसीसी ने टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। दरअसल, जब बीसीसीआई ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का फैसला किया तो, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उनकी डिमांड थी कि उनके मैच श्रीलंका शिफ्ट किए जाएं, नहीं तो वह यह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। आईसीसी के लाख समझाने के बाद जब बांग्लादेश नहीं माना तो आईसीसी को उन्हें बाहर करने का कड़ा फैसला लेना पड़ा। आईसीसी ने बां...