पाकिस्तान की 10वीं बोर्ड परीक्षा में सिख छात्र बना 2nd टॉपर, भारत के SGPC ने किया इनाम का ऐलान
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने लाहौर बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एंड सेकेंडरी एजुकेशन की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में दूसरी रैंक लाने वाले पाकिस्तान के सिख छात्र ओंकार सिंह को 51000 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया है। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि एग्जीक्यूटिव कमेटी ने हाल ही में हुई एक मीटिंग में स्टूडेंट की पढ़ाई में कामयाबी को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मन्नन ने बताया कि ओंकार सिंह ने कक्षा 9वीं की परीक्षा में भी दूसरा स्थान हासिल किया था और लगातार बेहतरीन शैक्षणिक प्रदर्शन किया है। 9वीं में ओंकार के इस्लामियत में 100 में से 98 नंबर थे। यह सब्जेक्ट इस्लाम को एक धर्म, दुनिया को देखने का नजरिया और सभ्यता के तौर पर समझने पर फोकस करता है। साथ ही फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.