नई दिल्ली, अगस्त 21 -- भारत ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की आपत्ति पर कड़ा जवाब दिया है। इस्लमाबाद ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी पर अमेरिकी प्रभारी राजदूत को तलब किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान की इस कार्रवाई को लेकर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'मुझे पाकिस्तान की झुंझलाहट पर टिप्पणी करने का कोई कारण नहीं दिखता।' अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- दुनिया का सबसे सस्ता डेटा भारत में, सस्ते और अच्छे मोबाइल फोन बना रहे: PM मोदी सर्जियो गोर के बयान के कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्राल...