मंडी धनौरा, दिसम्बर 12 -- बिना किसी जरूरी दस्तावेज के दो माह से अवैध रूप से कस्बे में रह रही बांग्लादेशी रीना बेगम ने पुलिस को अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया है। उसकी कहानी भी बीते सालों देश-दुनिया की सुर्खियों में रही पाकिस्तानी सीमा हैदर और नोएडा के सचिन की लव स्टोरी से मिलती जुलती रही। सोशल मीडिया पर रीना की गतिविधियों ने उसके बांग्लादेशी होने का पुख्ता सबूत दिया तो हर कोई सन्न रह गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने रीना व उसके पति राशिद का चालान किया। मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी राशिद अली पुत्र मुन्ने खां साल 2019 में सऊदी अरब गया था। वहां वह एक अस्पताल में काम करता था। इसी दौरान बांग्लादेश मूल की रीना बेगम से उसका इश्क परवान चढ़ गया। इसके बाद करीब छह साल पहले दोनों ने सऊदी में ही निकाह कर साथ रहने लगे। बीते अक्तूबर में दोनों ने भारत आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.