नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल रहे हैं। पिछले कुछ सीजन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को भारी भरकम राशि मिली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के ही स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल में ना खेलने की वजह कम पैसे मिलना बताया है। जंपा सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पिछली मिनी नीलामी में शामिल नहीं हुए थे। एडम का मानना है कि उनके कौशल और आईपीएल के दो महीने के लंबे शेड्यूल को देखते हुए वह ऑफर की गई रकम से संतुष्ट नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर ने पांच आईपीएल सीजन खेले हैं। उन्हें सबसे ज्यादा राशि पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलने पर मिली। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2016 से जंपा ने चार ...