नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव को देखते हुए निकट भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज की कोई संभावना नहीं है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों देशों के मुकाबले होने की संभावना को भी सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बढ़ते 'राजनीतिकरण' को मुख्य कारण बताया। मोदी ने दावा किया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब क्रिकेट के मैदान से बाहर की ताकतों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे निष्पक्ष खेल और संबंधों में सुधार होना मुश्किल है। ललित मोदी का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस राजनीतिकरण के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ी भविष्य में कभी भी आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे और स्थिति केवल और बदतर होती जा...