नई दिल्ली, मार्च 29 -- पाकिस्तान से लगती भारत की सीमा पर ड्रोन प्लाटून अश्नि की तैनाती शुरू की गई है। कश्मीर से गुजरात तक समूची 3323 किलोमीटर लंबी सीमा पर तीन महीनों के भीतर तैनाती पूरी हो जाएगी। सूत्रों ने बताया कि अश्नि प्लाटून को ड्रोन के अलावा एंटी ड्रोन तकनीक से भी लैस किया जा रहा है। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद से रक्षा तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया था। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर इसमें और तेजी आ गई। सबसे ज्यादा फोकस ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती पर है। सेना के सूत्रों ने बताया कि अश्नि प्लाटून सेना द्वारा हाल में विशेष रूप से बनाई गई ड्रोन यूनिट है। इसके तहत पैदल सेना की हर बटालियन में एक अश्नि प्लाटून तैयार की जा रही है, जिसमें 25-30 जवानों की एक विशेष यूनिट है, जो ड्रोन से लैस हैं। इससे वे निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.