नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- पाकिस्तान इन दिनों आंतरिक विरोधों से घिरा हुआ है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए वह पुराने तरकीबों को फिर अपना रहा है। पाकिस्तान के नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड के कमांडर जनरल सैयद आमिर रजा ने रविवार को देश को फिर एकबार परमाणु वाली गीदड़भभकी दी है। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु प्रतिरोध क्षमता की बात करते हुए कहा कि अगर विरोधी कोई सैन्य गलती करते हैं तो उन्हें ऐसी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जो उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक होगी। काकुल स्थित पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी (PMA) में पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए जनरल रजा ने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष नहीं चाहता, लेकिन उसकी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है। जनरल रजा ने पास होने वाले कैडेटों से कहा, "जो लोग हमारी सीमाओं के पार से पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक इरा...