इस्लामाबाद, मार्च 17 -- पड़ोसी देश पाकिस्तान की कंगाली एक बार फिर जगजाहिर हुई है। ईरान जंग के बीच गहराते आर्थिक संकट और बढ़ती मितव्ययिता (austerity) के बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने 23 मार्च को होने वाले 'पाकिस्तान डे' के भव्य सैन्य परेड समारोह को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने कहा, "खाड़ी तेल संकट और सरकार द्वारा घोषित खर्च में कटौती के उपायों को देखते हुए, यह फ़ैसला किया गया है कि 23 मार्च को पाकिस्तान डे परेड और उससे जुड़े औपचारिक कार्यक्रम नहीं होंगे।"सादगी से मनाया जाएगा राष्ट्रीय दिवस सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तेल संकट और उसके आर्थिक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए अब 'पाकिस्तान डे' ...