नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- Shashi Tharoor on Iran war: पश्चिम एशिया में जारी संकट लगातार उलझता जा रहा है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच में पाकिस्तान इस वक्त मध्यस्थ की भूमिका में है। इस शांति समझौते को 'इस्लामाबाद अकॉर्ड' का नाम दिया जा रहा है। शांति के इस प्रयास पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को समाप्त करने के लिए पाकिस्तान की भूमिका को भारत के लिए झटका नहीं माना जाना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान की भूमिका के पहले वैश्विक समीकरण काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा भी संभव है कि अमेरिका, पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा हो। न्यूज 18 से बात करते हुए थरूर ने पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा इन करीबी संबंधों की वजह से पाकिस्तान को मध्यस्थ बनन...