नई दिल्ली, मार्च 17 -- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला कर दिया है। तालिबान के आरोप हैं कि इस स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पाकिस्तान इससे इनकार कर रहा है। तालिबान सरकार ने सोमवार को पाकिस्तान की सेना पर काबुल में उस अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जहां मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज किया जाता है। यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल के 9वीं पुलिस डिस्ट्रिक्ट स्थित अस्पताल पर हमला किया है। इसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 250 घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स में तालिबान सरकार के हवाले से कहा जा रहा है कि अस्पताल का बड़ा हिस्सा त...