नई दिल्ली, मार्च 15 -- पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं और गोलीबारी जारी है। इसी बीच रविवार को पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में तालिबान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इन हमलों में कंधार में तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा से जुड़ी तकनीकी सहायता अवसंरचना और उपकरण भंडारण सुविधा को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्य हमले में कंधार स्थित एक सुरंग को निशाना बनाया गया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अफगान तालिबान और पाकिस्तानी तालिबान (TTP) द्वारा किया जा रहा था। पाकिस्तान टीटीपी को हाल के कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराता है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, अफगानिस्तान की ओर ...