नई दिल्ली, अगस्त 13 -- जियोपॉलिटिक्स के जानकार और वायरल चीनी प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन ने परमाणु बम के प्रयोग को लेकर ऐसा दावा किया है, जिससे भारत में एक नई चर्चा शुरू हो गई है। ईरान पर अमेरिका के हमले और ट्रंप को लेकर कई सटीक दावे कर चुके जियांग ने कहा कि अगर भविष्य में कभी परमाणु बम का प्रयोग हुआ, तो इस बात की काफी आशंका है कि वह पाकिस्तान ही करेगा। इतना ही नहीं जियांग ने अपने इस दावे के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तान के अंदर के हालात उसे परमाणु हमला करने की तरफ आगे बढ़ा सकते हैं। यूट्यूबर राज समानी के पॉडकॉस्ट में तमाम मुद्दों पर बात करते हुए जियांग ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि फिलहाल कुछ दशकों तक परमाणु हमले की स्थिति नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि चूंकि परमाणु युद्ध के खिलाफ दुनियाभर में एक तरह की मनाही है।...