नई दिल्ली, मार्च 17 -- अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक का काबुल अस्पताल पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से खून खौल उठा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान और इजरायल के प्रशासन में कोई अंतर नहीं है। सोमवार रात को अस्पताल पर हवाई हमले में तकरीबन 400 लोगों की मौत हुई। हमला रात 9 बजे हुआ जब लोग रमजान का रोजा खोलने के बाद बाहर निकले थे। अफगानिस्तान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कन्फर्म किया कि एयरस्ट्राइक में अस्पताल बुरी तरह तबाह हो गया। पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया, वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था। नवीन ने मंगलवार को फेसबुक पर लिखा, "इजरायल और पाकिस्तान के प्रशासन में कोई अंतर ढूंढना मुश्किल है।" ताजा हमलों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से ही खराब रिश्तों को और खराब कर दिया है। नवीन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.