नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- अमेरिका के पूर्व मंत्री भारत और पाकिस्तान में से रिश्तों के लिए भारत का चुनाव कर रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के पूर्व उप विदेश मंत्री कर्ट एम कैम्पबेल ने कहा कि अमेरिका के हित नई दिल्ली में बसते हैं और पाकिस्तान इसके आसपास भी नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर से करीबी बढ़ाते नजर आ रहे हैं। हडसन इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में कैम्पबेल ने कहा, 'दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता भारत और अमेरिका के बीच करीबी रिश्तों से मजबूत हुई है। हमारे सभी रणनीतिक हित दिल्ली में हैं। हम पाकिस्तान के साथ कोई समस्या नहीं चाहते, लेकिन हमारी दिलचस्पी भारत में ही है। मुझे बातचीत के रास्तों से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन हमारा भविष्य भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.