नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- बलूचिस्तान में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नई महिला सशस्त्र यूनिट करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) के पहले हमले का वीडियो जारी किया है। वीडियो में महिला लड़ाके पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फायरिंग करती नजर आ रही हैं। संगठन ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए। यह कार्रवाई 22 सितंबर को बलूचिस्तान के तुरबत इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) वाले हाईवे पर हुई। इसमें तीन वाहनों वाले क्विक रिस्पॉन्स फोर्स के काफिले को निशाना बनाया गया। काफिले में एक बख्तरबंद वाहन भी शामिल था। यह भी पढ़ें- बात परमाणु हथियारों की नहीं, ट्रंप तो बहुत बड़े झूठे; ईरान ने खड़े कर दिए सवाल जारी फुटेज में महिला कमांडर हमले से पहले अपने साथियों को मिशन के बारे में जानकारी देती दिखा...