बगहा, मार्च 19 -- सिकटा। लंदन का खुद को बता युवक ने शादी के झांसा में युवती से 2.21 लाख रुपए ठग लिये हैं। घटना सिकटा थाने के एक गांव के युवती के साथ घटी है। युवती इसकी शिकायत करने सिकटा थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने उसे साइबर थाना, बेतिया भेज दिया। पीड़िता ने कहा कि लंदन के एक लड़के से इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ। वह शादी करने की बात करते हुए मुझे वहां बुलाने लगा। मैंने इंकार किया तो उसने कहा कि मैं भारत आ रहा हूं। पाकिस्तानी व नेपाली नंबर 923437080100 पर रोज बात होती थी। वह 9772416140 से बात कर रुपये डाल देती थी। इस तरह 11 हजार, 25 हजार,1 5 हजार, 20 हजार, 50 हजार और एक लाख रुपए 17 मार्च की सुबह में भेजी। 14 मार्च को 6.30 बजे शाम में 923422581697 व 923437080100 से कॉल आया। बोला कि मैं रवि कुमार बोल रहा हूं। नई दिल्ली एयरपोर्...