नई दिल्ली, जून 3 -- जापान के साइतामा प्रांत के कावागोए शहर में बिना कानूनी मंजूरी के एक मस्जिद का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद जापान में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने खुद को इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह अलग कर लिया है। जापानी अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद का निर्माण स्थानीय कानूनों के तहत आवश्यक मंजूरी लिए बिना किया गया है। इस बात की भी संभावना है इस अवैध निर्माण को हटाया जा सकता है जापानी अखबार 'द असाही शिम्बुन' की रिपोर्ट के अनुसार, यह मस्जिद लगभग 4,500 वर्ग मीटर के एक ऐसे भूखंड पर बनी है, जो पहाड़ी वन भूमि के रूप में वर्गीकृत है। यह क्षेत्र एक शहरीकरण नियंत्रण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां स्थानीय अधिकारियों की विशेष अनुमति के बिना किसी भी तरह के निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध होता है। कावागोए शहर क...