मेरठ, मार्च 11 -- - बचाव पक्ष के अधिवक्ता का दावा, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहींमेरठ, प्रमुख संवाददाता।पाकिस्तानी नागरिक सबा और उनके पति फरहत मसूद की जमानत याचिका पर कोर्ट में आज यानी गुरुवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को कोर्ट में पुलिस की रिपोर्ट नहीं पहुंची थी, जिसके कारण गुरुवार की तारीख दी गई थी। वहीं, दूसरी ओर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दावा किया है कि जो भी वोटर कार्ड सबा के बताए जा रहे हैं, उनमें किसी में भी सबा का नाम दर्ज नहीं है। आरोप लगाया कि पुलिस ने जांच ठीक तरीके से नहीं की है। पहचान पत्र संख्या यूपी-80-396-0345072 में भी सबदा मसूद नाम दर्ज है, न कि सबा। ऐसे में साफ है कि पाकिस्तानी नागरिक सबा ने कोई वोटर कार्ड नहीं बनवाया।पाकिस्तान के लाहौर निवासी सबा का निकाह मेरठ के जली कोठी निवासी फरहत मसूद के साथ वर्ष 1988 में हुआ था। सबा क...