एक संवाददाता, मार्च 18 -- तरह-तरह के लालच और भय में फंसकर रोज सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगों के हाथों करोड़ों रुपये गंवा रहे हैं, अखबारों में खबर छप रही है, डिजिटल में न्यूज आ रहे हैं, सरकार मोबाइल पर मैसेज भेज-भेजकर सबको सतर्क कर रही है, लेकिन फिर भी देश-दुनिया और अपने आस-पास की चीजों से बेखबर लोग जालसाजों के झांसे में आकर कमाई लुटा रहे हैं। पश्चिम चंपारण के सिकटा की एक युवती को इंस्टाग्राम के जरिए फंसाने वाले साइबर क्रिमिनल ने पाकिस्तानी नंबर से बात करके खुद को लंदन का बताया और नेपाल के नंबर पर पैसा मंगवाकर गायब हो गया। मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाने वाली युवती को इंटरनेशनल कोड की जानकारी होती या उसने कुछ इंटरनेट पर गूगल सर्च कर लिया होता तो उसे पता चल जाता कि उसको प्यार के नाम पर उल्लू बना रहा लड़का लंदन में तो कतई नहीं रहता है। उसे जो फोन आ रहा...