नई दिल्ली, फरवरी 14 -- अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह की साजिश को नाकाम करते हुए शनिवार को जम्मू में पाकिस्तान से लगती सीमा पर 6.5 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की गई। इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से ड्रोन के जरिये सामग्री गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीएसएफ और बसपुर क्षेत्र के नई बस्ती करोताना गांव की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशे की यह खेप बरामद की गई। इन संदिग्ध ड्रोन के बारे में 13 और 14 फरवरी की दरमियानी रात जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के खेत में हेरोइन से भरे पीले रंग के दो पैकट बरामद किए गए। इनमें 6.582 किलोग्राम हेरोइन थी। अधिकारियों ने इस जब्ती को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बड़ी उपलब्धि...