कराची, मार्च 2 -- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और सेमीफाइलन से पहले बाहर होने के बाद खिलाड़ियों पर आर्थिक दंड लगाने पर विचार कर रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों के पारिश्रमिक में तत्काल कटौती की खबरें सही नहीं हैं, लेकिन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से बाहर होने के मद्देनजर कार्रवाई पर मंथन जारी है।'PCB में इस बात को लेकर हो रही बहस' सूत्र ने पीटीआई से कहा, "अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन खिलाड़ियों पर वित्तीय जुर्माना लगाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।" उन्होंने हलांकि संभावित कार्रवाई के स्वरूप का खुलासा नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी बहस हो रही है कि खिलाड़ियों को आर्थिक रूप स...