निज संवाददाता, सितम्बर 14 -- बिहार में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जिसके पास से पाकिस्तान का पहचान पत्र मिला है। लौकहा में उत्तर प्रदेश के एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आईबी की निशानदेही पर शुक्रवार रात को लौकहा थाना पुलिस के सहयोग से अन्य राज्यों की पुलिस ने उसे दबोचा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति जलाल अहमद लारी (55) बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका मूल निवास स्थान कानपुर (यूपी) है। वह चमड़ा फैक्ट्री चलाता था जो अब बंद हो चुकी है। उसके पूर्वजों ने लौकहा तथा नेपाल में कुछ जमीन ले रखी थी। उसकी देखरेख करने वो यहां आता रहता था। फिलहाल वह लौकहा में रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसके पास भारत के अलावा नेपाल और पाकिस्तान का पहचान-पत्र भी मिला है। फुलपरास डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए ...