सीतामढ़ी, जुलाई 15 -- Bihar Top News: देशविरोधी गतिविधियों और सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र के टकोर गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मो. अखलाक और मो. अरमान टकोर गांव के निवासी हैं। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में गाढ़ा थाने में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मामले में कटिहार जिले के कोढ़ा थाने में केस दर्ज किया गया था। कटिहार पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कोढ़ा थाना क्षेत्र से मो....