नई दिल्ली, जनवरी 30 -- पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 इंटरनेशनल में सात साल बाद हराया है। गुरुवार को लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 मैच में 22 रनों से मात दी। पाकिस्तान के लिए ये जीत काफी खास थी और इस वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने पाकिस्तानी पीएम की पोस्ट को शेयर करते हुए इसे पाकिस्तान की छोटी-छोटी खुशियां बताया है। पाकिस्तान की जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लिखा, ''ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम पाकिस्तान को बहुत-बहुत बधाई। मैं पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत करने के उनके अथक प्रयासों के लिए पीसी...