दिल्ली, अगस्त 1 -- पाकिस्तान की खतरनाक चोटियों में से एक ब्रॉड पीक पर एक बड़े हिमस्खलन के बाद दस पर्वतारोहियों का दल लापता हो गया है.इस टीम में मशहूर ब्रिटिश-नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा भी शामिल हैं.बचाव दल को अब तक 3 शव मिले हैं.पाकिस्तान में मौजूद दुनिया की बारहवीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर गुरुवार को आए एक भीषण हिमस्खलन के बाद से दस अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों की एक टीम लापता है.शनिवार को पाकिस्तानी सेना और स्थानीय रेस्क्यू टीमों ने अपना सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है.शुक्रवार को खराब मौसम के कारण इसे रोकना पड़ा था.अधिकारियों के मुताबिक, अब तक चार शव देखे गए हैं, जिनमें से तीन को निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया है.यह भी पढ़ें: एवरेस्ट पर हुई इस खोज से क्या सुलझेगी एक सदी पुरानी पहेलीक्या है पूरा मामला?यह हिमस्खलन गुरुवार को त...