नई दिल्ली, मई 25 -- Petrol Diesel Price hike: आज सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। 10 दिन के अंदर लगातार चौथी बार कीमतों को बढ़ाया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद भी कई देशों की तुलना में भारत में अब पेट्रोल और डीजल का रेट कम ही है। बता दें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लगभग बंद होने की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।कब-कब बढ़े हैं पेट्रोल और डीजल के दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का रेट 87.67 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दे...