मुरादाबाद, फरवरी 5 -- अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ विकास प्राधिकरण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित कैलसा रोड पर सपा नेता के डेढ़ सौ वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को सील किया गया। खास बात यह है कि नोटिस दिए जाने के बाद भी सपा नेता के द्वारा अतिरिक्त मजदूर लगवाकर अवैध निर्माण के कार्य को अंजाम दिलवाया जा रहा था। उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने प्रवर्तन दल और फोर्स की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की। एमडीए वीसी ने कहा कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। पाकबड़ा में 150 वर्गमीटर भूमि पर सपा नेता इसरार हुसैन के द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के मकान का निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी होने पर जेई देवेंद्र यादव के द्वारा नोटिस देकर निर्माण को रोकने के निर्द...