शामली, जनवरी 21 -- शहर के मोहल्ला रामसागर स्थित नगर पालिका की पाईपलाईन लिकिज होने से देर शाम जलापूर्ति बाधित हो गई। जिससे आसपास के मोहल्लेवासियों को बिना पानी के परेशानियों के सामना करना पडा। बुधवार देर शाम करीब पांच बजे शहर के मोहल्ला रासामगर में नगर पालिका की पाईप लाईन में लिकिज हो गया, जिससे पानी सडकों पर बहने लगा। सूचना पर नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पाईन लाईन की देर रात्रि तक मरम्मत का कार्य कराया गया। वही पानी की लाईन बंद होने से आसपास के मोहल्लेवासियों को परेशानियें का सामना करना पडा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...