भदोही, जनवरी 28 -- भदोही/ज्ञानपुर, हिन्दुस्तान टीम। कालीन नगरी में पांच दिनों की बैंकिंग की मांग को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। शाखाओं के शटर डाउन कर आवाज मुखर की गई। बैंक में आए लोग बिना काम हुए मायूस होकर लौटे। कालीन कारोबारियों, बुनकरों, मजदूरों को सर्वाधिक दिक्कतें हुईं। यूनियन बैंक एंप्लाई एसोसिएशन के जिला मंत्री सतीश पांडेय ने बताया कि फाइव डे बैकिंग की मांग को लेकर जिले में फाइव दे बैकिंग को लेकर बैंको में बंदी है। कहा कि उक्त मांग को पूरा करने के लिए 15 वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा। ऐसे में मंगलवार को संगठन के आला पदाधिकारियों के आह्वान पर काम नहीं किया गया। बैंक कर्मियों को हर माह के दूसरे और अंतिम शनिवार को छुट्टी मिलती है। जबकि यूनियन बैंक एम्प्लाई एसोसिएशन की मां...