झांसी, नवम्बर 20 -- गुरुवार को एमएलबी में सर्जरी विभागाध्यक्ष डा प्रो नीरज बनौरिया की अध्यक्षता में पाइल्स डे पर जागरुकता कार्यक्रम रखा गया। जिसमे कहा विशेषाज्ञों ने कहा कि इस बीमारी से निजात इलाज से मिल जाती है और यह अनियमित दिनचर्या व उचित खानपान न होने के कारण होती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में डा मयंक कुमार सिंह ( प्रधानाचार्य) मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर पांडेय (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि गुदा द्वार की बीमारिया आज एक आम समस्या बनती जा रही है, और इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान है। उन्होंने बताया कि कम पानी पीना, कब्ज की समस्या और भोजन में फाइबर की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। डॉ पांडेय ने कहा कि यदि लोग शुरुआती लक्षणों पर ही डॉक्टर...