प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के मैनहा गांव में सिंचाई के पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला की पिटाई कर दी गई। गांव निवासिनी मालती देवी का आरोप है कि वह अपने खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए पाइप को हटा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। पाइप हटाने का विरोध करते हुए विवाद करने लगे। कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...