घाटशिला, जून 30 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में पंप हाउस नंबर दो के पास पाइप लीकेज के कारण पिछले कई दिनों से रोजाना हजारों लिटर पानी बर्बाद हो रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पाइप के लीकेज की मरम्मत नहीं करायी जा रही है। पंप हाउस के सामने सड़क के किनारे नल लगा है। नल के पास ही पाइप में लीकेज है। जलापूर्ति शुरू होते ही पाइप में हुए लीकेज से भारी मात्रा में पानी बहता है। जब जब जलापूर्ति शुरू होती है तब तब लीकेज से पानी बहने लगता है। जब जलापूर्ति बंद होती है तब गंदा पानी लीकेज से पाइप में प्रवेश करता है। यह भी पढ़ें- चास जलापूर्ति फेज-2 अंतिम चरण में, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी; 33 हजार घरों तक पहुंचेगा पानी लीकेज से पानी बहने के कारण नल के चारों ओर पानी जमा हो गया है। वहीं आसपास के गड्ढों में भी पानी जम रहा है। ...