कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: स्टील पाइप लाइन के माध्यम से घरों में रसोई गैस की आपूर्ति का शुभारंभ मंगलवार से किया जाएगा। तत्काल आधा दर्जन घरों में पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति शुभारंभ के दिन किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को भेरिया रहिका स्थित डीआरएस, डायरेक्ट रिडक्शन सेंटर तथा तेजा टोला में जिन घरों में पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति होनी है उसका निरीक्षण किया। डीएसओ ने बताया कि पाइप्ड नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ताओं के लिए सस्ती, सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल होगी। इससे पारंपरिक गैस सिलेंडर पर लोगों की निर्भरता भी कम होगी। तेजा टोला इलाके से अब तक पीएनजी कनेक्शन के लिए 730 आवेदन प्राप्त हुआ है। अगले 15 दिनों में शहर के कुछ हिस्सों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.