मेरठ, अप्रैल 4 -- नगर में बिछाई गई पाइप लाइन में हो रही लीकेज से नगर में स्थिति बदतर हो गई है। शनिवार को प्रातः नगर के मुख्य मार्ग पर वन विभाग कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर लीकेज को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग को खोद दिया। जिसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुख्य मार्ग के नीचे से गुजर रही पाइपलाइन में पिछले कुछ दिनों से लीकेज हो रहा था। पानी के लगातार रिसाव के कारण सड़क खोखली हो गई और सड़क धंसने लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शनिवार को नगर पंचायत के कर्मी मौके पर पहुंचे और मरम्मत के नाम पर सड़क को बीचोंबीच से खोद डाला। मुख्य मार्ग पर खुदाई होने के कारण यातायात बाधित हो गया और काफी देर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।...