फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। मोहना रोड पर पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पिछले दो दिनों से सड़क पर पानी भरा हुआ है। आकाश सिनेमा के सामने और सिटी पार्क के पास मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क बल्लभगढ़ का एक व्यस्त मार्ग है, जहां से रोजाना हजारों लोग सब्जी मंडी, अनाज मंडी, मुकेश कॉलोनी समेत कई अन्य कॉलोनियों की ओर आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन में लीकेज के कारण लगातार पानी बह रहा है, जिससे सड़क पर कीचड़ फैल गया है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है, जब सड़क ...