रायबरेली, जनवरी 19 -- महाराजगंज संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने एसडीएम गौतम सिंह के साथ पैगंबर नगर वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों का जायजा लिया। उन्होंने नगर निकाय की अवर अभियंता प्रियंका सिंह से वार्ड के पानी के लिए गए सैंपल की जानकारी ली। बताया कि पाइप लाइन दुरुस्त होते ही दोबारा पानी का सैंपल लिया जाए, इसके बाद ही पानी उपयोग में लिया जाए। कस्बे के पैगंबर नगर वार्ड में गंदा पानी की आपूर्ति की शिकायत की गई थी। सोमवार को खुदाई में पाइपलाइन जर्जर मिली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ ने सोमवार की शाम एसडीएम गौतम सिंह व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के साथ छतिग्रस्त पाइपलाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संदीप कुमार एवं प्रिंसू वैश्य ने एडीएम को एक ज्ञापन भी दिया। एडीएम प्रशासन ने क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.