जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की जलापूर्ति योजना को बड़ी राहत मिली है। डिमना चौक में पाइप लाइन बिछाने के लिए एनएचएआई ने एनओसी जारी कर दी है। लगभग 100 मीटर हिस्से में अनुमति न मिलने से काम अटका था, जो अब जल्द शुरू होगा। डीसी राजीव रंजन ने 15 जून तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, अन्यथा ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी है। बकरीद के कारण फिल्टर प्लांट का काम धीमा है, लेकिन जुलाई तक नियमित जलापूर्ति की उम्मीद है। वित्तीय चुनौतियां अब भी बनी हैं। अब तक कुल राशि का 50 फीसदी ही भुगतान हुआ है। यह भी पढ़ें- झमाडा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के ओवरहेड टैंक की मरमम्त होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...