मुरादाबाद, जून 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गजीपुर में मंगलवार सुबह खेत की सिंचाई के दौरान दो भाइयों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव निवासी ज़ाकिर हुसैन मंगलवार सुबह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई थी। आरोप है कि उनके भाई शाकिर ने बिछाई पाइप लाइन का विरोध किया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान ज़ाकिर हुसैन और उनकी पुत्री के साथ भी मारपीट पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्...