बागपत, जून 13 -- बड़ौत। नगर के खिरनी मोहल्ला के बाशिंदे पिछले 3 दिनों से पानी के लिए मोहताज हैं। गैस पाइपलाइन डालने के दौरान कार्यदायी संस्था की घोर लापरवाही के चलते पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसका खामियाजा अब स्थानीय जनता और नगर पालिका प्रशासन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को सभासद प्रमोद शर्मा, नरेंद्र राठी, शेखर, विपिन जैन, मलूक चंद कौशिक, संजीव शर्मा, देवेंद्र, हिमांशु आदि ने बताया कि गैस कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन डालते समय बिना किसी सावधानी के ड्रिल कर दी, जिससे पेयजल सप्लाई ठप हो गई। कंपनी की इस कारगुजारी को ठीक करने का जिम्मा नगर पालिका प्रशासन के सिर आ पड़ा है।

पेयजल आपूर्ति ठप पेयजल आपूर्ति ठप होने के बाद से ही नगर पालिका की टीम हरकत में है। पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही भारी मशक्कत और खुदाई के बावजूद,पालिका के क...