पिथौरागढ़, मई 4 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के उडमा के ग्रामीणों में पाइप लाइन तोड़ने से रोष व्याप्त है। सोमवार को स्थानीय कल्याण दिगारी ने बताया कि भीमपाल मलयनाथ मंदिर की पानी की पाइप लाइन को बीते 20अप्रैल को अज्ञात लोगों ने छोड़ दिया है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना को जाने वाले लोग घरों से पानी लेकर जाने को विवश है। दिगारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के हस्तक्षेप से लंबे समय से टूटी मंदिर की पानी लाइन को जल निगम ने जोड़ा था। दूसरे ही दिन असमाजिक तत्वों ने फिर से पाइपलाइन तोड़ दी, जो अब तक दोबारा नहीं जोडा जा सके है। ग्रामीणों ने जल निगम से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करने व अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...