बलरामपुर, दिसम्बर 13 -- ललिया। स्थानीय कस्बे में हर घर जल योजना के तहत डाली गयी पाइप लाइन में भारी लापरवाही बरती गई है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क किनारे मिट्टी भराई का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों के लिए ये गड्ढे हादसे का सबब बन गए हैं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जल्दीबाजी में पाइप लाइन बिछा दी गई लेकिन समतलीकरण का काम नहीं कराया गया जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...