उन्नाव, मई 10 -- बीघापुर। बारा सगवर थाना क्षेत्र के डौंडियाखेड़ा गांव में सिंचाई के लिए घर के सामने पड़ी पाइप लाइन को घर के सामने रहने वाले लोग हटाने लगे। महिलाओं से मना करने पर आक्रोशित पड़ोसी ने घर में घुसकर मारपीट की। जिससे छह लोग चोटिल हो गए। घायल परिवार के लोगों का आरोप है कि पड़ोसी से रुपये की मांग तथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- समर का पानी बहाने पर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलेघटना का विवरण डौंडिया खेड़ा गांव के रामकरण यादव ने बताया कि घर के पुरुष लोग बाहर काम करने गए थे। घर में उनकी बहू पूनम पत्नी अजय कृष्ण, नीलम पत्नी जागेश्वर यादव, मेरी पत्नी रामा यादव, पूजा पत्नी अनुराग तथा रिश्तेदार की बेटी प्रियांशी मौजूद थीं। रविवार दोपहर बाद सबमर्सिबल से खेत में पानी ले जाने के लिए पड़ी पाइप लाइन को घर के ठीक साम...