पाइप लाइन डालने को खोदी सड़क की नहीं कराई मरम्मत
हमीरपुर, मई 9 -- भरुआ सुमेरपुर। दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई रास्ता का निर्माण नहीं कराए जाने से लोगों का जीवन नर्क बन गया है। जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत मवईजार निवासी रामविजय, रामप्रताप सिंह, जाहिद बेग, लियाकत बेग, शहजाद बेग, मुशाहिद बेग, कमाल खान, फरियाद खान आदि ने बताया कि दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे की पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव के निवासी जागेश्वर यादव के दरवाजे से लेकर रामेश्वर प्रजापति के दरवाजे तक करीब 100 मीटर रास्ते को खोदा गया था। पाइपलाइन डालने के बाद इस रास्ते को आज तक नहीं बनाया गया है। पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं घरों से निकलने के लिए तरस रही हैं। कई मर्तबा शिकायत की गई परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.