लखनऊ, जनवरी 27 -- आलमनगर फ्लाईओवर के पास पानी की पाइप लाइन डालने के लिए जलकल विभाग सोमवार को सुरंग की खुदाई करा रहा था। करीब 15-20 फीट लंबी और पांच फीट गहरी सुरंग में काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी धंसने से दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों और मृतक के परिवारीजनों ने जलकल विभाग और ठेकेदार पर बिना सुरक्षा के काम कराने का आरोप लगाया है। बीते कई दिनों से आलमनगर रेलवे क्रासिंग के पास नलकूप और ओवर हेड टैंक निर्माण का कार्य चल रहा है। इस लिए पानी की पाइप लाइन डालने के लिए जलकर विभाग खुदाई करा रहा है। सोमवार शाम करीब 15-20 फीट लंबी और पांच फीट गहरी खुदाई हो चुकी थी। रेलवे ट्रैक पार कर ओवर हेड टैंक में कनेक्शन के लिए पाइप डाला जा रहा था। सीतापुर जनपद की देहात कोतवाली क्षेत्र के क...