गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। बख्तावर चौक के समीप पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से मिलेनियम सिटी के 34 सेक्टरों में सोमवार को पेयजल नहीं पहुंचा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पाइप लाइन को दुरस्त करना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पेयजल लाइन ठीक नहीं हो सकी थी। रविवार देर शाम को बख्तावर चौक के समीप निर्माणाधीन एक व्यावसायिक परियोजना की तरफ से की जा रही खुदाई के दौरान 1200 एमएम की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके क्षतिग्रस्त होने के बाद जीएमडीए ने चंदू बुढेड़ा से सेक्टर-51 के बूस्टिंग स्टेशन की तरफ हो रही पानी की सप्लाई को रोक दिया। इस बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-42 से लेकर सेक्टर-75 तक पानी की सप्लाई होती है।सोमवार सुबह जीएमडीए ने पेयजल लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। अभी तक पेयजल लाइन ठीक नहीं हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.