हाजीपुर, मई 22 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि शहर के दिग्घी स्थित जलापूर्ति केन्द्र की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त रहने के कारण 100 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई बाधित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1985 के आसपास दिग्घी में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति केन्द्र स्थापित हुआ था। पानी की सप्लाई के लिए पीवीसी पाइप लगाया गया था, लेकिन पीवीसी पाइप का प्रयोग असफल हो गया। स्थानीय उमाकांत तिवारी का कहना है कि कुछ वर्षों तक जलापूर्ति केन्द्र से पानी की सप्लाई हुई, लेकिन जगह-जगह पर पाइप बार-बार क्षतिग्रस्त होने से पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। शहर के वार्ड नंबर-25 के राजेन्द्र पासवान ने बताया कि जलापूर्ति केन्द्र का पानी नहीं मिल रहा है। हर घर नल का जल के लिए मोहल्ले में बोरिंग हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों में बोरिंग की टंकी और बोरिंग असफल हो गया। इसी ...